






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2025। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ ने बुधवार को मानव सेवा का नया इतिहास रचते हुए क्षेत्र में 668 यूनिट रक्तदान करवाया है। ऐतिहासिक रूप से एक साथ तीन शिविरों का आयोजन किया गया। जिनमें श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ भवन ऊपरलो में 525 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, मोमासर में आयोजित शिविर में 84 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, वहीं तोलियासर में आयोजित शिविर में 59 रक्तदाताओं ने मानव जीवन बचाने में अपना सहयोग दिया। तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि शिविर में आए सभी अतिथियों व मौजिज लोगो के द्वारा रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। शिविर में विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, उपखण्ड़ अधिकारी शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक, सीआई जितेंद्र कुमार स्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चौरड़िया, महावीर माली, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची आदि पहुंचे और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। अतिथियों का स्वागताध्यक्ष हनुमानमल श्यामसुखा ने स्वागत किया। शिविर में महिला रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया। परिषद के मीडिया प्रभारी चमन श्रीमाल ने बताया कि शिविर में परिषद के युवा दिनभर सक्रिय रहें और तन मन से अपनी सेवाएं दी। वहीं स्वयंसेवी संगठन आपणो गांव सेवा समिति, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी,नागरिक विकास परिषद, बार काऊंसिल, माहेश्वरी महिला मंडल, मित्र मंडली के सेवादारों ने भी व्यवस्था सहयोग में योगदान दिया। एवं स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों, फाईनेसं कम्पनियों, जिमों के खिलाड़ियों ने उत्साह से रक्तदान किया। तेरापंथ समाज सहित विभिन्न समाजों, प्रतिष्ठानों के स्वयंसेवक कार्यक्रम में शामिल हुए। किशोर मंडल, कन्या मंडल व महिला मंडल ने भी आयोजन में सक्रिय सेवाएं दी। शिविर संयोजक ईश्वर चोरड़िया ने सभी का आभार जताया।
मोमासर में 84 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, विधायक ने बढ़ाया हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के तत्वाधान क्षेत्र में तीन स्थानों पर आज मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। मोमासर सीएचसी में आयोजित रक्तदान में विधायक ताराचंद सारस्वत ने मौके पर पहुंच कर रक्तवीरों का हौसला बढ़ाया। सरपंच सरिता देवी संचेती, उपसरपंच जुगराज संचेती सहित अनेक भाजपाई शिविर में पहुंचे व रक्तवीरों का हौसला बढ़ाया। यहां तेयुप टीम प्रभारी अशोक झाबक ने बताया कि श्रीभोमिया दादा सेवा समिति सदस्य शिविर के दौरान सक्रिय रहें। सभी रक्तवीरों का तेयुप की ओर से सम्मान कर आभार जताया गया। अस्पताल के डॉक्टर बीरमा, डॉक्टर मनीष जयपाल की सहित मेडिकल दल के 12 नर्सिंग स्टाफ ने रक्त संग्रहण किया। इस दौरान मोमासर शिविर के संयोजक ईश्वर चोरड़िया, अध्यक्ष विक्रम मालू, मन्त्री पीयूष बोथरा के निर्देशन में शिविर संपन्न हुआ। वहीं श्रीडूंगरगढ़ से टीम प्रभारी अशोक झाबक सहित हरीश डागा, रोशन सिंगी, शुभम बोथरा, मोमासर भागीरथ प्रजापत, नितेश बाफना, मदनसिंह भाटी, ओमप्रकाश बाफना, राकेश संचेती, अमित बाफना, गिरधारी दर्जी, जितेन्द़ सैनी, तोलाराम सेठिया, नरेन्द्र संचेती सहित अनेक स्वयंसेवक सक्रिय रहें।













