May 22, 2026
00000

विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रारंभ किया स्वच्छता अभियान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। सेवा पखावाड़ा के तहत मोमासर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने सीएचसी मोमासर में झाडू थाम कर सफाई का संदेश दिया। सारस्वत ने ग्रामीण अंचल में लोगों को जागरूकता के साथ अपने गांवो को साफ सुथारा बनाने में सक्रिय भागीदार बनने की अपील की। इस दौरान पीएम का संबोधन भी सामूहिक रूप से लाइव सुना गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश सारस्वत, मंडल महामंत्री भींयानाथ सिद्ध, महेश राजोतिया, भवानी तावनिया, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मेघराज सोनी, मंडल उपाध्यक्ष धनराज सोनी, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र सैनी, सेवा पखवाड़ा के सह संयोजक संदीप सिंह मिंगसरिया, मंडल मंत्री मांगीलाल पंचारिया, सुभाष डागल, भगवती प्रसाद लाखारा, मोमासर के सरपंच सरिता संचेती, उपसरपंच जुगराज सचेती, शहर महामंत्री मदन सोनी, निरंजन इंदौरिया, मेघराज तावणीयां, सांवरमल गुरावा, सहीराम सहित अनेक ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर मंडल में सेवा पखवाड़े के तहत प्रारंभ किया स्वच्छता अभियान, विधायक ने ग्रामीणों से अपने गांव को साफ रखने की अपील की।

शहर में गांधी पार्क से स्वच्छता अभियान प्रारंभ, विधायक ने दिया संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़े की शुरूआत की गई। विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में पखवाड़े के पहले दिन गांधी पार्क में स्वच्छता का संदेश देते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े के तहत होने वाले आयोजनों मे सक्रियता से शामिल होने का संकल्प लिया। भाजपा शहर महामंत्री मदन सोनी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और पीएम के इस संदेश को सेवा पखवाड़े में घर घर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, चेयरमैन मानमल शर्मा, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, लीलाधर बोथरा, एसकुमार सिंधी, जिला मंत्री भरत सुथार, शिव स्वामी, भवानी तावनियां, मदन सोनी, गजानंद दाधीच, महेंद्र पारीक, ओमसिंह राजपुरोहित, महेंद्र राजपूत, जगदीश गुर्जर, पवन इंदौरिया, लोकेश माली, महेश राजोतिया, नंदू गोदारा, लोकेश सिद्ध, जितेंद्र सोनी, सत्यनारायण नाई, हितेश सैन, रामसिंह राजपुरोहित, राजकुमार राजपुरोहित, सीताराम, भरत, गणेश आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी पार्क में विधायक ने प्रारंभ किया शहर में स्वच्छता अभियान, दी नागरिकों को सफाई रखने की प्रेरणा।

तोलियासर में उत्साही कार्यकर्ताओं ने किया हवन, लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए कामना करते हुए हवन पूजन संपन्न किया। गौशाला में गौवंश को गुड़ खिलाया गया। कार्यकर्ताओं ने पौधे भी लगाए और मंगलगीत गाकर पीएम के शतायु होने की प्रार्थना की। इस दौरान राजेंद्र सिंह, भंवरसिंह, सीताराम, भरतसिंह, गणेशसिंह, कमलसिंह, बाबूलाल सैन, राजाराम राजपुरोहित शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया पीएम का जन्मदिन।

सुथार ने किया सीकर में प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सीकर में आरएसएलडीसी विभाग से संचालित गुरुकृपा हॉस्पिटल कौशल प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री नारी कौशल सामर्थ्य योजना के अंतर्गत जनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों से संवाद कर उनकी राय जानी तथा प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। संस्थान के डायरेक्टर वीरेन्द्र सैनी, फार्मेसी के प्रिंसिपल अमित जांगिड, प्रोजेक्ट हेड सुनील जांगीड, सेंटर मैनेजर धीरज डीडवानिया, बोर्ड अध्यक्ष के निजी सहायक मुकेश जांगिड, जिला कौशल प्रबंधक संदीप चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामगोपाल सुथार ने सीकर में किया कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण।

प्रदेशभर में 922 व श्रीडूंगरगढ़ में 2 स्कूलों में लाखों की प्रशासनिक स्वीकृति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को प्रदेशभर में 922 स्कूलों में श्रीडूंगरगढ़ में 2 स्कूलों में लाखों की प्रशासनिक स्वीकृति राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग, जयपुर द्वारा जारी की गई है। क्षेत्र के राउमावि मोमासर 67.50 लाख रुपए तथा राउमावि ऊपनी को 67.50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विद्यालयों में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के आधुनिक साइंस लेब का निर्माण किया जाएगा। विधायक ताराचंद सारस्वत ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार व्यक्त किया।