May 22, 2026
WhatsApp Image 2025-09-21 at 10.19.06

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2025। खेत में काम कर रहें एक किसान के सीने में अचानक दर्द उठा और उसकी मौत हो गई। इन दिनों बच्चों और युवाओं में हार्ट अटैक की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र के गांव मोमासर में 19 सितंबर की शाम करीब पांच बजे खेत में काम करते हुए 55 वर्षीय नोरंगलाल पुत्र मेवाराम जाट के सीने में दर्द उठा। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र 26 वर्षीय ओमप्रकाश ने पुलिस को रिपोर्ट दी व हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने शनिवार को मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मर्ग की जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी गई है।