May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-21 at 11.13.22

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2025। आज शाम नेहरू पार्क में ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकण्डरी स्कूल के रंगारंग वार्षिकोत्सव अनुगूंज का आयोजन होगा। शाम साढ़े पांच बजे शुरू होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह व कड़ी मेहनत के साथ विभिन्न रंगों में सजी प्रस्तुतियों की तैयारी की है। प्रिंसीपल पार्वती शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत सहित राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार, भारतीय गुर्जर गौड़ ब्रह्माण युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी शामिल होंगे। वहीं विशेष अतिथियों में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां, साहित्यकार श्याम महर्षि, समाजसेवी बृजलाल तावणियां, नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष तुलसीराम चोरड़िया, परमेश्वरलाल शर्मा, सत्यनारायण तावणियां, महेश सिखवाल शामिल होंगे। प्रबंधन द्वारा आयोजत की भव्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विद्यालय के विद्यार्थी, अभिभावकों सहित बड़ी संख्या में लोग समारोह में शामिल होंगे और शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। समारोह का श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के माध्यम से विशाल स्वामी की फेसबुक आईडी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम से लाइव जुड़ने के लिए आप इस लिंक पर जाएं https://www.facebook.com/share/1B76KCLzF1/