






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ के ग्रामीण इलाकों में ग्रामीण बाहर कोहरे से जुझ रहे है व घर में अंधेरे से लड़ रहें है। गांव गुसाईंसर बड़ा में हर चौथे-पाँचवे दिन बाद पूरा गांव चार से पाँच दिन के लिए अंधेरे में डूबा रहता है। गांव में बैंक के पास का ट्रान्सफार्मर बार बार जलने से गांव में बिजली आपूर्ति ठप्प हो जाती है। दो दिन से गांव में देर सुबह तक कोहरा रहता है व शाम 6 बजे से ही गहरा अंधेरा होने के साथ कोहरा छाने लग जाता है और ऐसे में गांव घूप अंधेरे में डूबा रहता है जिससे ग्रामीणों में आज काफी रोष नजर आया। आज सुबह ट्रान्सफार्मर जलने के साथ ही खंभे से तार भी टूट कर गिर गया और तार टूटने की घटनाओं से होने वाले हादसों के बारे में जान कर ग्रामीण बड़ी दुर्घटना की आशंका से परेशान नजर आए। आज दिन भर ग्रामीणों ने विभाग से कार्रवाई की मांग करते रहें परन्तु विभागीय अधिकारियों ने फोन ही नहीं उठाए, इससे परेशान ग्रामीणों ने स्थानीय नेताओं को भी फोन किए और खरी खोटी सुनाई। ग्रामीण युवा हरीश सारस्वत ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन में साहब लोग है ये हमारी सुनवाई क्यों करें। बुजुर्ग ग्रामीण बाबूलाल शर्मा ने बताया कि ये लोग फोन नहीं उठाते और कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते ना ही हमारी समस्या का समाधान ठीक से करते है। ग्रामीण प्रयागचंद ने कहा कि हर चौथे-पाँचवे दिन ट्रांसफार्मर जलने से पूरा गांव अधंकार में डूबा रहता है और विभाग वाले कोई ठोस कार्रवाई नहीं करते है। गांव गुसाईंसर के ठाकरमल शर्मा, श्रवण शर्मा, पूनमचंद, सुनील, ग्रामीण बैंक के मैनेजर युधिष्ठर खत्री भी मौके पर मौजूद रहें और विरोध प्रकट कर नेताओं को फोन कर कार्य करवाने की मांग की।






