May 20, 2026
WhatsApp Image 2020-12-14 at 19.50.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2020। इंदपालसर बड़ा में दानेश्वर गौशाला में आज आग लगने से बड़ी मात्रा में चारा जल कर राख हो गया और टाइम्स के पाठकों ने बढ़ चढ़ कर गौशाला की मदद को हाथ बढ़ाएं है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में मदद की खबर और अपील से ग्रामीण बड़ी संख्या में आगे आएं और दिल खोल कर चारे के लिए गौशाला में धन का दान दिया। इन्दपालसर बड़ा के सरंपच प्रतिनिधि पवन कुमार ने भी गौहितार्थ 31 हजार रूपए, इन्दपालसर राईकान निवासी सुखी देवी- रेवन्तराम सुथार ने 71 हजार रूपए, गोमती देवी-भीयांराम सुथार, अणदाराम-चुनाराम सुथार ने गौशाला में 25-25 हजार रूपए की सहायता राशि दी है। गजानंद-भूराराम पारीक ने 8100 रूपए, बद्रीराम-पन्नाराम तावणियां ने 5100 रूपए, शिवरतन शर्मा ने 5000 रूपए, नोसरिया मिंगसरिया के बाबा रामदेव धर्मकांटे ने 4351 रूपए, कुम्भाराम गोदारा ने 3100 रूपए, छोटुराम मेघवाल ने 1100 रूपए, मेघाराम जाखड़ 1100 रूपए, आसुराम सोनी 1100 रूपए, रामेश्वरलाल सोनी 1100 रूपए, मोहनलाल भोमरीया ने 1100 रूपए, जगमालसिंह राठौड़ ने 1100 रूपए, जगदीश सिंह शेखावत ने 1100 रूपए, ओम पंडित ने 2250 रूपए, विजयसिंह-पाबुदान सिंह राठौड़ 1100 रूपए सहित बड़ी संख्या में लोगों ने गौशाला पहुंच कर गुप्तदान की रसीदे कटवाई। सरपंच प्रतिनिधि पवन कुमार व गौशाला अध्यक्ष जगमालसिंह ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार प्रकट किया और टाइम्स की पाठक ताकत की प्रशंसा भी की।