






नवरात्र के प्रतिदिन 108 कन्याओं का होगा पूजन, संगीतमय रामायण का होगा पाठ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शारदीय नवरात्र के पर्व पर गौरव पथ स्थित बाबा चीरपड़नाथजी की बगीची में प्रतिदिन माता का दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिनि 108 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवा उपहार दिए जाएंगे। वहीं मंदिर परिसर में हनुमान कुदाल एडं पार्टी द्वारा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक संगीतमय रामचरित मानस का नवपरायण पाठ किया जाएगा। पाठ में स्वयं का आसन लगाकर बैठना पाठ करना नि:शुल्क रहेगा। पाठ करने के लिए श्रद्धालु 9828822019 व 9828198170 नंबरो पर संपर्क कर अपना स्थान पंजीकरण करवा सकते है। भोले की फौज करेगी मौज के युवा आयोजन को अंतिम रूप दे रहें है।
गांव बाना से रवाना होगा सालासर पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बाना से आगामी 4 अक्टूबर को सालासर के लिए धूमधाम से पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ संचालक ने बताया कि 4 अक्टूबर की सुबह 8.15 बजे श्रीबालाजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद संघ 36वीं फेरी के लिए रवाना होगा। संघ सदस्यों ने यात्रा की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। अध्यक्ष श्रीराम बाना व सचिव प्रेमसुख स्वामी ने बताया कि जिम्मेदार सदस्यों को व्यवस्था संबंधी कार्य सौंपे जा रहें है। वहीं बाना सहित आस पास के गांवो के सदस्य जो सालासर बालाजी के दर्शन धोक लगाने पैदल जाना चाहे वे 7742751103 पर या 9829998875 पर संपर्क कर अपने नाम का पंजीकरण करवा सकते है।
खाटूश्यामजी दरबार 25 की रात से 26 की शाम तक बंद रहेंगे पट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाटूश्याम बाबा के मंदिर के पट 26 सितंबर को बंद रहेंगे। बाबा को अमावस्या पर स्नान करवाने के बाद 26 सितंबर को बाबा का तिलक श्रृंगार किया जाएगा। इसके चलते मंदिर के पट बंद रहेंगे। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वीसिंह चौहान ने बताया कि बाबा श्याम की विशेष सेवा पूजा के कारण 25 सितंबर को रात्रि 10 बजे मंदिर के पट बंद होंगे और 26 सितंबर को तिलक श्रृंगार होने बाद शाम को पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिए जाएंगे।




