






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2025। क्षेत्र के गांव कल्याणसर नया में स्थित श्री जसनाथ जी पीड़ाग्रस्त गौशाला में पीड़ित गौवंश की सेवार्थ भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। ये निर्णय गौशाला समिति की अमावस्या बैठक में लिया गया। समिति सदस्यों ने जानकारी दी कि मौके पर ही प्रसिद्ध गौकथा व भागवत कथा वाचिका श्रद्धा गोपाल दीदी से संपर्क किया गया। दीदी ने आगामी 7 नवंबर 2025 को भागवत कथा का वाचन करने की स्वीकृति दी है। समिति सदस्यों ने 7 नवंबर से प्रारंभ होने वाली कथा के आयोजन की तैयारी प्रारंभ करने के लिए विस्तृत विचार विमर्श किया गया। कथा के लिए संपर्क, प्रचार व कथा व्यवस्थाओं पर समिति सदस्यों की राय ली गई। सदस्यों ने बताया कि इस सूचना से ग्रामीण व गौ श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल छा गया है। कथा में गांव के हर एक घर को जोड़े जाने व सामूहिक सहयोग से आयोजन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में रामगोपाल गोदारा, मालाराम गोदारा, हंसराज नाई, पंडित ओमप्रकाश, नानकराम, मूलाराम, जगदीश, सीताराम, तोलाराम, रामरख सहित अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।





