May 21, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2025। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार ऊंटालड़ बीदासर निवासी संजूराम पुत्र पप्पूराम नायक था व महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहें है। दोनों के घरेलू सामान लेकर बाइक पर श्रीडूंगरगढ़ की ओर से बीदासर की ओर जा रहा था। युवक ने हेलमेट पहना था वह भी गंभीर घायल हुआ। युवक को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। वहीं महिला ने उपजिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। डॉक्टरों की टीम ने उसकी सांस लौटाने के कई प्रयास किए परंतु लाल रंग के जोड़े में ही उसने दुनिया को अलविदा कह दिया। महिला के सिर में ही गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कार चालक के रोंग साइड में आकर टक्कर मारने का आरोप लगाया। घायल व मृतका के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है।