May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2025। क्षेत्र में स्मार्ट मीटर का विरोध गांवो में जारी है। बुधवार को स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी ने क्षेत्र के गांव समंदसर में मंदिर के पास दो मीटर लगाए। तीसरा लगाने की तैयारी थी तभी गांव में खबर फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और जमकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने कंपनी कार्मिकों से मीटर वापस उतार लेने की बात कही। यहां ग्रामीणों का विरोध देखते हुए कार्मिकों ने मीटर उतार लिए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव में एक भी स्मार्ट मीटर नहीं लगाने देने की बात कही। अखिल भारतीय किसान सभा जिला सदस्य मामराज गोदारा, जगदीश गोदारा, गंगाराम, भागीरथ सारण, भागीरथ गोदारा, रत्तीराम गोदारा, मनोज शर्मा, राजू शर्मा, मघाराम आंवला, देवीलाल सारण, नौरत शर्मा, शयोपतराम गोदारा, वरिष्ठ महिला केशर देवी शर्मा, बिरजु शर्मा, रामकिशन गोदारा सहित अनेक ग्रामीण मौके पर पहुंचे व जमकर विरोध जताया।