May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2025। तेजा मंदिर परिसर में कांग्रेस के श्रीडूंगरगढ़ शहर, देहात और सूडसर ब्लॉक की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल बिशनाराम सियाग व विधानसभा प्रभारी रामदेव ढाका ने प्रदेश कांग्रेस संगठन को सृजन करने के दौर में बताया। अतिथियों ने कहा कि जो कार्यकर्ता निष्क्रिय है उनकी सर्जरी भी की जा रही है। उन्होंने अपने अपने बूथ की वोटर लिस्ट को समय समय पर चेक करने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए। वहीं नए वोटर्स के नाम जुड़वाने व जागरूक व सक्रिय होकर काम करने का आह्वान किया। सियाग ने कहा कि पार्टी और लोकतंत्र के लिए खतरे का समय है। इस विकट समय में सभी को पार्टी के हित के लिए एकजुट होकर आगे आना होगा जिससे भ्रष्ट सरकार को मुंहतोड़ जवाब दे सकें। सियाग ने जनता की वाजिब मांगो को समर्थन देने व जनहित की आवाज को मजबूत करने की बात भी कही। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने करते हुए कहा कि किसान, युवा इस सरकार में त्रस्त है। बैठक में पीसीसी सदस्य हरिराम बाना ने कांग्रेस को आपसी मतभेद भूला कर एकजुट होने की बात कही। बैठक में सेवादल के संभाग प्रभारी विमल भाटी, सेवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू, सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, रीडी सरपंच हेतराम जाखड़, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैन, कांग्रेस नेता प्रभुराम बाना ने संबोधित किया। बैठक के बाद सभी नेताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ बैनर पर अपने हस्ताक्षर करके अभियान को पूर्ण किया। इस दौरान देहात ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, प्रभुराम बाना, राजेश मंडा, कन्हैयालाल सोमानी, कोडाराम भादू, नानूराम नैन, सहीराम गोदारा, ओमप्रकाश बाना, मोडाराम महिया, सरजीत जाखड़, गोरधन खिलेरी, सोहनलाल नैन, किशन गोदारा, बुधराम गांधी, बीरबलराम गोदारा, डालूराम मेघवाल, आईदान गोदारा, लालचंद नाई, रेखाराम कालवा, लालचंद कड़वासरा, दुलाराम गोदारा, हरिराम गोदारा, मेघराज बारूपाल सहित संजय करनानी, संदीप नाई, सत्यनारायण जाट, यूसुफ चुनगर, हीरालाल कूकना, राजू माली, रमेश बासनीवाल, रमेश प्रजापत, मनोज पारख, प्रकाश दुसाद, अयूब खान दमामी, रामचन्द्र प्रजापत, मनोज सुथार, दीनदयाल जाखड़, सीताराम बाना, रामप्रताप गोदारा, शंकरलाल नायक मुनीराम बाना, महावीर प्रजापत गोरधन ज्याणी, देवाराम ज्याणी कुंभाराम जाखड़, जालूराम जाखड़, रामलाल गोदारा रेवंतराम भामु, राजपाल डेलू राकेश सिद्ध सुभाष गोदारा, मालाराम नाई सत्यनारायण सारस्वत,आनंद शर्मा, भूराराम गोदारा, हनुमान गोदारा, महेश मंत्री,तेजकरण सेनी, नौरतन पुरोहित, सोहनराम सारण, रामेश्वर नाथ सिद्ध, केशर नाथ सिद्ध, बालचन्द प्रजापत, गोरधन प्रजापत, हजारीमल जांघू, आशाराम जांघू सुगनाराम सहू रामेश्वरलाल जाखड़, भंवरलाल जांघू, भवनवान सिंह जगाराम, सुखदेव गोपाल, गंगाराम भामु, नरपतराम गजरूपदेसर, शंकरलाल गोदारा, मोडाराम गोदारा, रामलाल गोदारा,सोहनलाल महिया, चंपालाल रैगर, पूर्णाराम गोदारा, पीयूष पारख व सहत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।