May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-25 at 10.53.44

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2025। हार्ट अटैक से अकाल मौत का शिकार होकर अपने प्राण गवां देने की घटनाओं में लगातार ईजाफा हो रहा है। अनु कुमार पुत्र मुनेश्वर मिश्र निवासी जगदीशपुर (बिहार) ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट देते हुए बताया कि मंगलवार शाम को उसके 40 वर्षीय भाई सुनील कुमार के सीने में अचानक दर्द उठा। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह को दी है।