May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-25 at 19.02.25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2025। गुरूवार को कृषि भवन में खाद, बीज, कीटनाशक दवाइयों के विक्रेताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। कृषि विभाग के अधिकारियों ने विक्रेताओं को खाद, बीज, कीटनाशक दवाइयों के बारे में प्रशिक्षण देते हुए किसानों तक गुणवत्तापूर्ण दवाइयां व आदान ही पहुंचाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने विभागीय जांच पड़ताल के बारे में विस्तार से जानकारी। व्यापारियों ने विभाग का आभार जताया व सभी अधिकारियों का सम्मान किया। आदान विक्रेताओं को खाद बीज कीटनाशक के गुण नियंत्रण एवं रिकॉर्ड संधारण के बारे में प्रशिक्षण दिया। जिससे किसानो तक गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान प्राप्त हो। संयुक्त निदेशक मदनलाल ने बताया कि 23 सितम्बर से 15 नवम्बर तक रबी गुण नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। सहायक निदेशक सुरेन्द्र मारू ने डीएपी की कमी के विकल्प के रूप में एसएसपी और यूरिया के उपयोग के प्रचार प्रसार के बारे में बताया। सहायक निदेशक रघुवर दयाल सुथार द्वारा कृषि आदान विक्रय परिसर में संधारित रिकॉर्ड को अद्यतन करने एवं गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद विक्रय हेतु अवगत कराया। सहायक कृषि अधिकारी धन्नाराम बेरड ने लाइसेंस एप्लिकेशन प्रक्रिया और रिकॉर्ड संधारण पर चर्चा की। कृषि अधिकारी महेंद्र प्रताप ने लाइसेंसानुसार आदान विक्रय पर चर्चा की और मेघराज बंजारा ने यूरिया डीएपी एवं अन्य आदान विक्रय से पूर्व विभागीय अधिकारी को सूचित करने के बारे में जानकारी दी।
30 सितंबर को होगा यूनियन का गठन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर के बाद इसी प्रांगण में खाद बीज कीटनाशक यूनियन की बैठक हुई। बैठक में मुखराम गोदारा ने यूनियान की आगामी तहसील स्तरीय बैठक 30 सितंबर को तेजा मंदिर प्रांगण में आयोजित होने की जानकारी दी। बैठक में यूनियन के सभी सदस्य शामिल होंगे और उसमें यूनियन की तहसील स्तरीय नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में गोपीराम सिहाग, कृषि मंडी उपाध्यक्ष लालनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश बाना, शंकरनाथ सिद्ध, भैराराम महिया, बाबूलाल स्वामी, रामलाल महिया, सुल्तान स्वामी, मुन्नीराम बाना, चुननाथ सिद्ध, मुकेश ज्याणी, राजेंद्र बिश्नोई, सुरेश सारस्वत, रामपाल सहू, सुरेन्द्र सिद्ध, भरत सिद्ध, लेखराम गोदारा, जेठमल बाना, भवानी जाखड़, मांगीलाल सहू, मांगीलाल गोदारा, बजरंग महिया सहित अनेक खाद बीज कीटनाशक व्यापारी मौजूद रहें।