






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2025। मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान भारत माँ के चरणों में अर्पण करने देने वाले शहीद बजरंगलाल चोटिया के शहादत दिवस पर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव धीरदेसर चोटियान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। शहीद के पुत्र दिनेश चोटिया ने बताया कि सीआरपीएफ में असम बोर्डर पर ड्यूटी पर तैनात शहीद बजरंगलाल चोटिया 26 सितंबर 2008 में शहादत हुई। उनके शहादत दिवस पर कल सुबह 9 बजे गांव के शहीद नायक राकेश कुमार चोटिया राउमावि में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शहीद को श्रद्धाजंलि देंगे।




