






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2025। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की गई है। सरदारशहर रोड पर स्थित रमन आईटीआई के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि नई शिक्षा नीति में शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाए जाने पर बल दिया गया है। वहीं आईटीआई किशोरों व युवाओं को यही मौका देती है। सरकार ने आईटीआई को 12वीं के समकक्ष मान्यता दे दी है। युवा आईटीआई की डिग्री लेकर विभिन्न सरकारी नौकरियों में आवेदन करने के साथ ही शीघ्र ही अपने स्वरोजगार से जुड़ सकते है। घिंटाला ने बताया कि इस कोर्स में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ा दी गई है। अब अंतिम दो दिन का समय और शेष है। विद्यार्थी आज ही अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लेवें। यह आवेदन 28 सितंबर तक करने होंगे। आवेदन की हार्ड कॉपी अंक तालिका तथा प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र आदि की फोटो प्रति सहित संबंधित संस्थान में 28 सितंबर तक ही जमा करवाने होंगे। संस्थान में प्राप्त आवेदन पत्रों की मेरिट 28 सितंबर को जारी की जाएगी। मेरिट के आधार पर प्रवेश 29 सितंबर को दिए जाएंगे।




