May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2025। कल शनिवार शाम 6.30 बजे महाआरती के साथ आदर्श विद्या मंदिर के मैदान में दो दिवसीय रास गरबा महोत्सव प्रारंभ होगा। श्रीडूंगरगढ़ में हो रहें इस महाआयोजन में शामिल होने के लिए युवा वर्ग में जबरदस्त उत्साह छा गया है। राजस्थानी व पारंपरिक परिधान सजा लिए गए है और आयोजक श्रीश्याम ग्रुप द्वारा महोत्सव की तैयारियां धूमधाम से की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जा रहें है। महोत्सव में प्रवेश केवल पास और पारंपरिक परिधान में ही होगा। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि रास गरबा की व्यवस्थाएं पूरी तरह से किए जाने के लिए लिमिटेड पास ही बनाए गए है। एक पास के द्वारा एक कपल एंट्री की जा सकेगी। वहीं सिंगल पुरूष या एक पास पर दो पुरूषों को एंट्री नहीं दी जाएगी।
दोनों दिन मिलेंगे अनेकों उपहार, 28 को निकलेगा लक्की ड्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रास गरबा में श्रीश्याम ग्रुप द्वारा अनेकों उपहार रास गरबा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को दिए जाएंगे। 27 व 28 सितंबर के पास एक जगह एकत्र किए जाएंगे। इन पास में से 28 सितंबर को लक्की ड्रा निकाला जाएगा। लक्की ड्रा में 32” एलईडी टीवी, 5जी स्मार्ट फोन और चांदी के सिक्कों सहित अनेक पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं बता देवें दोनों ही दिन गरबा क्वीन, गरबा किंग, बेस्ट कपल, बेस्ट माँ बेटी, बेस्ट देवरानी जेठानी, बेस्ट सास बहू, बेस्ट सिस्टर जोड़ी, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट गरबा आउटफिट मेल, बेस्ट गरबा आउटफिट फिमेल, बेस्ट गरबा आउटफिट किड्स स्टार प्रमुख होंगे।
यहां मिल रहें है पास, अपना प्रवेश करें सुनिश्चित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महोत्सव में प्रवेश के लिए एंट्री केवल पास के माध्यम से ही होगी। पास के लिए गरबा प्रेमी और जिओ मार्ट, पुराना बस स्टैंड स्थित दुर्गा पान भंडार, मैन मार्केट में स्थित चंडीगढ़ बैकरी, सिंधी कटले में स्थित भगवानदास नौतनदास दुकान पर रवि रिझवानी, पुराना बस स्टैंड पर सुरेश कुमार एंड ब्रदर्स, रानी बाजार में पवन स्टोर पर, भैरूंजी मंदिर के पीछे रवि गुरनाणी के पास, सुरभि भोजक, प्रज्ञा कैकरी, जयश्री मोदी के पास से एंट्री पास ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए एडवोकेट रणवीरसिंह खिची 8619225367 या दीनदयाल प्रजापत 9999080206, कृष्णा राजपुरोहित 8740837101, कपिल धनवानी 7742900243 पर संपर्क किया जा सकता है।