






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2025। बीकानेर में आयोजित एक समारोह में श्रीडूंगरगढ़ थाना व सेरूणा थाना पुलिस के चार जवानों को कर्तव्यनिष्ठता के साथ सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया है। चारों को आपराधिक मामलों की जांच पड़ताल में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मान मिला। इनमें श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल भगवानाराम, कांस्टेबल पुनीत कुमार, इंद्रलाल तथा सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल फतेहसिंह का सम्मान किया गया। चारों पुलिस कर्मियों को इनके साथी कार्मिकों सहित जानकारों व मित्रों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही है।







