






सहकारी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन कर संघर्ष को मजबूत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की जिला ईकाई के बैनर तले जिले के व्यवस्थापकों ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। समिति के जिला उपाध्यक्ष रामनिवास नैण ने बताया कि जिला संयोजक राकेश सारण व पुंजराज सिंह सोढ़ा की अगुवाई में सदस्यों ने अपनी मांगो के लिए एकजुटता के साथ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ। अध्यक्ष राकेश सारण ने बताया कि समिति सदस्य राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से लंबित ब्याज समितियों को देने, स्क्रीनिंग प्रक्रिया किए जाने, व्यवस्थापकों को पदोन्नति का लाभ देने, वेतन संबंधी कैडर व्यवस्था लागू करने, ऋण पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर व्यवस्थापकों की भर्ती करने की मांगे की है। प्रदर्शन में श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र के सभी व्यवस्थापक व समिति के जिला पदाधिकारियों सहित जिले भर से व्यवस्थापक पहुंचे। सदस्यों न अपनी मांगो पर सरकार द्वारा संज्ञान लेने व सुनवाई करने की मांग दोहराई गई।

डेलवां से जयकारों के साथ रवाना हुआ देशनोक संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव डेलवां से जयकारों के साथ देशनोक पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। संघ के सदस्यों ने एक जैसी गणवेश पहन कर गांव के मंदिर में पूजन संपन्न किया। यहां से लाल ध्वजा लेकर संघ के यात्री रवाना हुए। ग्रामीणों ने यात्रियों को मंगलकामनाएं दी। संघ में यात्री सहीराम डेलू, रामनिवास डेलू, हेतराम, राजू, शीशपाल, मुखराम सहित अनेक युवा शामिल है। यात्रियों ने बताया कि वे माँ करणी के जन्मोत्सव सप्तमी पर देशनोक पहुंच कर माँ के दरबार में धोक लगाएंगे।

कोटासर गौशाला का भौतिक सत्यापन किया, सराही व्यवस्थाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला का भौतिक सत्यापन किया गया। पंचायत समिति विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, डॉक्टर आशीष तंवर, डॉक्टर सुनील बोधिया की टीम सत्यापन की कार्रवाई पूरी की। अधिकारियों ने सभी कागजात व पशु गणना में पूरे पाए जाए। टीम ने गौशाला की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने गौवंश के लिए मेडिकल स्टोर, चारे का प्रबंध, पौष्टिक आहार, पीने का पानी, संपूर्ण छाया, गौवंश के लिए बड़े टेंट कूलर आदि की व्यवस्थाएं देखते हुए प्रबंधन की सराहना की। इस दौरान गौशाला समिति के प्रबंधक अगरसिंह, सरपंच प्रतिनिधि शेरसिंह सहित समिति सदस्य मौजूद रहें। इस दौरान गौशाला मैनेजमेंट टीम के सदस्य सूरत के रामप्रताप गोदारा पीपासरिया ने अपना जन्मदिन पर गौवंश को गुड़ खिलाया वहीं दिनेश कुमार छाजेड़ बैंगलोर ने जन्मदिन पर मूंग चूरी का भंडारा गौवंश को भोग लगाया। नवरात्र पर्व पर देवेंद्र कुमार हनुमानगढ़ ने गौवंश के लिए भंडारे संपन्न करवाया। समिति ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।

बापेऊ के ग्रामीणों ने स्वर्णविजेता शिष्य व गुरू का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 69वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के तीनों इवेंट 1000मी, 3000मी व 1लेप में स्वर्ण पदक विजेता रमेश स्वामी वह शारीरिक शिक्षक नरेंद्र कुमार का गांव बापेऊ पहुंचने पर विद्यालय प्रागंण में स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणों ने गुरू शिष्य का फुलमाला पहना कर स्वागत करते हुए साफा पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थी व मनीष महिया, मोहन महिया, लालाराम ज्याणी, लूणाराम ज्याणी, कमलेश ढाल, ज्ञानाराम ज्याणी, जीवण दास स्वामी, मूलदास स्वामी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।





