August 29, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2025। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कल श्रीडूंगरगढ़ आएंगे। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य हरिराम बाना ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी की ओर से यात्रा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की कुशलक्षेम जानने हेतु परिवारजनों से मुलाकात करेंगे। बीकानेर से लौटते हुए वे रविवार को बीकानेर जाना व आना दोनों ही श्रीडूंगरगढ़ में से जाएंगे। गोविंद सिंह डोटासरा श्रीडूंगरगढ़ में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है।