






मोमासर में आज होगी शहीद भगतसिंह कबड्डी ओपन प्रतियोगिता, एंट्री फ्री, मिलेंगे नगदी पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर के खेल स्टेडियम में शाम 4 बजे शहीद भगतसिंह कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में टीमों की एंट्री फ्री है और विजेता को 21 हजार तथा उपविजेता को 11 हजार की नगद राशि के साथ ट्राफी से पुरस्कृत किया जाएगा। ओपन प्रतियोगिता में कोई भी टीम भाग ले सकती है। युवा मंच मोमासर द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने व अन्य जानकारी के लिए खिलाड़ी 8107215436 पर या 6352669670 पर संपर्क कर सकते है।
पूनरासर में 1 अक्टूबर को भव्य तेजा जागरण का आयोजन होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में आगामी 1 अक्टूबर को तेजाजी धाम पर तेजा जागरण का भव्य आयोजन होगा। खरनाल से गादीपति गुरू दरियाल धौलिया के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में वीर तेजाजी धाम पूनरासर ट्रस्ट की समिति सहित ग्रामीण तैयारियों में जुटे है। पुजारी रामदेव सिद्ध ज्याणी ने बताया कि जागरण में परंपरागत तेजा गायन के साथ नृत्य कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा व स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत शामिल होंगे।




