






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग मामलों में सात जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। एसआई मोहनलाल मीणा ने श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के पीछे खेजड़ी व पीपल के पेड़ काटते हुए छह जनों को पकड़ा। मीणा ने बताया कि अशोक शर्मा निवासी रूणिया बड़ा बास, गणेशाराम नायक व केशुराम नायक निवासी कल्याणसर पुराना, भवानी प्रकाश नायक निवासी सूडसर, शंकरनाथ निवासी ऊपनी व गोविंद जाट निवासी लाखेरा को पकड़ कर थाने पहुंचाया और शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई। वहीं हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने शनिवार शाम करीब 7 बजे बिग्गा निवासी विजयपाल भार्गव को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया।




