






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2025। कल करीब आधा दर्जन 33 केवी फीडरों से बिजली आपूर्ति बाधित होगी। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को 132 केवी जीएसएस पर जरूरी रखरखाव का कार्य किया जायेगा। जिससे 33 केवी फीडर कितासर, बिग्गाजी, धीरदेसर चोटियां, कुंतासर, और अमृतवासी फीडर पर कल सुबह 8 बजे से 12 बजे तक कटौती होगी। इन फीडरों से आपूर्ति होने वाले सभी कनेक्शनों की चार घण्टे बिजली कटौती होगी। ये खबर पढ़ने के बाद इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाएं जिससे वे किसी परेशानी से बच सकें।



