August 30, 2026
WhatsApp Image 2025-09-30 at 20.54.52

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2025। मंगलवार को क्षेत्र में दुर्घटनाओं का जैसे दौर सा रहा है। आज के दिन में चौथी घटना नेशनल हाइवे पर स्थित एक स्कूल के सामने कुछ देर पहले हुई है। यहां एक कार अचानक सामने आई मोटरसाइकिल से टकरा कर, उसे बचाने के लिए लिए तेजी से टर्न लेते हुए वहीं खड़े ट्रक में जा घुसी। कार सवार पिता पुत्र व दो बाइक सवार घायल हो गए है। कार सवार धीरदेसर पुरोहितान निवासी सीताराम पुत्र नानूराम व सीताराम का पुत्र रामलाल बीकानेर की ओर जा रहें थे व यहां दुर्घटना का शिकार हो गए है। वहीं मोटरसाइकिल सवार मोमासर बास निवासी पुखराज पुत्र धर्मचंद वाल्मीकि व पंकज पुत्र पप्पू वाल्मीकि घायल हुए है। वहीं पास ही स्थित एक होटल पर उपस्थित लोगों ने चारों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां सूचना मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार भी पहुंच गए और घायलों की सार संभाल में मेडिकल टीम की मदद की। चारों घायल फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार एक बाइक से टकरा कर जा भिड़ी ट्रक से, चार जने हुए घायल।