






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2025। आज शाम करीब 7 बजे अपने गांव की ओर लौट रहा एक युवक बाइक सहित सामने आए एक सांड से टकरा गया। युवक घायल हो गया व राहगीरों ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया। केऊ निवासी युवक 30 वर्षीय कल्याण पुत्र डालसिंह राजपूत गांव रीड़ी टेऊ मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। युवक को कई चोटें आई है। हैड कांस्टेबल देवाराम दल के साथ उपजिला अस्पताल पहुंचे व मामले की छानबीन कर रहें है।



