






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2025। बुधवार को महानवमी के अवसर पर पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में कन्या पूजन का आयोजन संपन्न हुआ। यहां माता को हलवा और चने पूरी का भोग लगाकर नन्हीं बालिकाओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया गया। बालिकाओं को तिलक कर उपहार दिए गए। इस दौरान बालिकाओं को थाना भ्रमण करवाया गया। सीओ निकेत पारीक व सीआई जितेंद्र कुमार स्वामी इस दौरान मौजूद रहें। पूरा स्टाफ इस दौरान उत्साह के साथ कन्या भोज में सक्रिय रहा।
गुड टच व बैड टच की जानकारी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कन्या भोज के दौरान सीओ निकेत पारीक व सीआई जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि जिस तरह बच्चों के साथ यौन हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं, उससे उन्हें सावधान करने और बच्चों को बचाने की जरूरत है। इसलिए बच्चों में बैड और गुड टच की समझ होनी जरूरी है। दोनों अधिकारियों ने अभिभावकों को जागरूक होने की बात कही। उन्होंने कहा कि कम उम्र में ही बच्चों को बॉडी पार्ट्स के बारे में बताएं। उन्हें बताएं अगर उन्हें किसी का किस करना, हग करना और पीठ पर हाथ लगाना पसंद न हो तो साफ मना कर दें। कोई हरकत हो तो अपने माता पिता व गुरूजनों के साथ शेयर करें। इस दौरान बालिकाओं व उनके अभिभावकों ने ध्यान से सभी बाते सुनी व थाना स्टाफ का आभार जताया।





