






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2025। आज से राज्य भर में सरकारी स्कूल सुबह 10 बजे खुले है। स्कूल अब सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। शीतकालीन समय सारणी के तहत स्कूलों का संचालन का आज से समय परिवर्तन हो गया है। गत तीन वर्षों से समय परिवर्तन का आदेश बदलता रहा है पररंतु इस बार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने समय में परिवर्तन नहीं किया है। हालांकि शिक्षक संगठनों ने इस साल गर्मी को देखते हुए 11 अक्टूबर तक समय 7.30 बजे ही रखने का ज्ञापन भेजे लेकिन मंगलवार देर रात शिविरा पंचांग में समय संशोधन से संबंधित कोई आदेश जारी नहीं हुए। आज अंचल में विभिन्न स्कूलों में सुबह 10 बजे पहुंचे बच्चे, देखें फोटो:-






