






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2025। राउमावि कल्याणसर नया में बुधवार सुबह शतायु मतदाता का सम्मान किया गया। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार गांव की 104 वर्षीय मोहिनी देवी व सुगनी देवी का शॉल व प्रस्तति पत्र देकर सम्मान किया गया। यहां बूथ लेवल अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि इस मौके पर सरपंच जेठी देवी, उनके प्रतिनिधि व प्राचार्य नंदराम सिद्ध मौजूद रहें। प्राचार्य नंदराम सिद्ध ने मतदाताओं के उत्साह से ही लोकतंत्र का पर्व मतदान सफल होने की बात कही। सिद्ध ने कहा कि शतायु मतदाता से युवा मतदाता शत प्रतिशत मतदान करने व करवाने की प्रेरणा लेवें। संतोष कुमार सोनी ने मोहिनी देवी से वोट के बारे में पूछा तो बुजुर्गा ने खुश होकर वोट देने की बात कही।




