May 20, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2025। नवरात्र की महानवमी पर आज गांव आड़सर में पहली बार एक विशेष आयोजन संपन्न हुआ है। गांव में माँ के भक्तों ने क्षेत्र के प्रसिद्ध धाम आड़सर माता जी को 501 मीटर की विशाल चूनरी ओढ़ाई। गांव में शीतला माता मंदिर से श्रद्धालु चूनरी लेकर रवाना हुए। बैंड बाजों के साथ महिलाएं, युवतियां, युवा ग्रामीण उत्साह व उल्लास के साथ इसमें शामिल हुए। दोनों हाथों को ऊपर उठाए श्रद्धालु गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए माँ भगवती के दरबार पहुंचे और चुनरी माँ को ओढ़ाई। इस दौरान पूरा गांव माँ के जयकारों से गूंज उठा। सभी ग्रामीणों की ओर से सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी, मनफूल सिंह व मोहनसिंह राजपुरोहित के हाथों से चूंदड़ी माँ को चढ़ाई गई। मंदिर में माँ की सजीव झांकी भी सजाई गई। बता देवें इस मंदिर में नवरात्र के नौ दिन शक्ति की देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की साधना और आराधना के विशेष आयोजन व अनुष्ठान संपन्न होते है। मंदिर में होने वाले अनुष्ठानों में पूरे गांव के लिए ही नहीं वरन देश भर में सुख व समृद्धि रहने और जन-जन के जीवन में मंगल की कामना की जाती है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। इस दौरान माँ की सजीव झांकी भी सजाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ 501 मीटर की चूनरी माँ भगवती को ओढ़ाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए, मंदिर में दर्शन करने हजारों श्रद्धालु उमड़े।