






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2025। मंगलवार को क्षेत्र में 4 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें तीन दुर्घटनाओं में कुल चार बाइक सवार घायल हुए। बुधवार को कुछ देर पहले ही मोमासर से सत्तासर मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सामने आ रही पिकअप से टकरा गई जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। गांव लालासर निवासी 55 वर्षीय महेंद्रसिंह पुत्र पूर्णसिंह की गांव मोमासर से अपने गांव लौट रहें थे। उनकी मोटरसाइकिल सामने आ रही पिकअप की चपेट में आ गई। सड़क पर गिरने से महेंद्रसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सत्तासर सरपंच सुनील मलिक को सूचना मिलने पर वे तत्परता से मौके पर पहुंचे और घायल को अपनी कार में ही लेकर उपजिला अस्पताल पहुंचे। यहां से घायल को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने पर मलिक का आभार जताया।



