May 21, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2025। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले की मतदाता सूची में पंजीकृत शतायु (100 वर्ष या अधिक आयु) मतदाताओं का उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया। जिले भर में पंजीकृत 445 शतायु मतदाताओं को माला पहनाकर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी का शुभकामना संदेश देकर सम्मानित किया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के संबंधित बीएलओ द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया। श्रीडूंगरगढ़ में 81 शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया। इस विशेष आयोजन में निर्वाचन अधिकारी शुभम शर्मा, नायब तहसीलदार रमेशसिंह चौहान, निर्वाचन टीम के लीलाराम मीणा, संबंधित बीएलओ नूजल इस्लाम काजी, गोपालराम, मुकेश कुमार, जितेंद्र भोजक ने घर घर जाकर शतायु मतदाता का सम्मान किया। वहीं ग्रामीण स्तर पर बूथ लेवल अधिकारियों ने शतायु मतदाता का सम्मान किया। इनमें खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में 85, बीकानेर पश्चिम विधानसभा में 8, बीकानेर पूर्व विधानसभा में 11, कोलायत विधानसभा में 82, लूणकरणसर विधानसभा में 58, एवं नोखा विधानसभा क्षेत्र में 120 शतायु मतदाता हैं, जिनका सम्मान किया गया।