






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2025। क्षेत्र में लोकप्रिय पूर्व सांसद व पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर लाल डूडी के देहांत की सूचना से श्रीडूंगरगढ़ अंचल में लोग दुःखी है। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने सुबह ही मंडी की सभी दुकानें आज बन्द रहने की सूचना दी। व्यापारियों ने सभी दुकानें मंगल कर किसानों को सूचना भी दी। वहीं खाद बीज यूनियन के तहसील अध्यक्ष मुखराम गोदारा ने भी आज उपखंड क्षेत्र में सभी दुकानें बंद रखे जाने की घोषणा की है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शोक जताया है। क्षेत्र के अनेक नेता बीकानेर डूडी के अंतिम दर्शन व अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंच रहें है। युवा नेता हरिराम बाना, गिरधारीलाल महिया, हेतराम जाखड़, विमल भाटी, पूनमचंद नैन, भगवान नाथ कलवानिया, राजेन्द्र मेघवाल, राजेश भादू, मुखराम गोदारा, अशोक शर्मा, सीताराम गोदारा गुंसाइसर, मूलाराम भादु, कोडाराम भादू, सोहनलाल महिया, रमेश प्रजापत, प्रकाश दुसाद, दानाराम भादू, सोहन गोदारा, रामकरन डूडी, नारायणनाथ सिद्ध, भागूराम सहू, ओमप्रकाश भादू मंडी, आरएलपी के दानाराम घिंटाला व विवेक माचरा, भाजपा नेता कुम्भाराम सिध्द बीकानेर पहुंचे है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकूराम जुली बीकानेर पहुंच रहें है। बीकानेर में कांग्रेसी नेता गोविंदसिंह डोटासरा, बद्रीराम जाखड़ पूर्व सांसद पाली, एमएलए डूंगरराम गेदर, रतनगढ़ विधायक फूसाराम गोदारा, सुजानगढ़ मनोज मेघवाल, हाकम अली, चुरू जिलाध्यक्ष इंद्राज खीचड़ सहित जिले के सभी नेता, प्रदेश के नेता भी बीकानेर पहुंच गए है।



