






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2025। गांव मोमासर में शनिवार सुबह शिवालय बास के माताजी मंदिर प्रांगण में सैन समाज द्वारा आपसी सहयोग से विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया है। इस दौरान गांव के सभी मोहल्लों से व गांव की सभी स्कूलों से 1171 छोटी बालिकाओं को एकत्र कर स्नेह से भोजन करवाया गया। बालिकाओं को तिलक कर उपहार भी दिए गए। सैन समाज युवा मंडल अध्यक्ष मुकेश नाई ने बताया कि सैन समाज युवा मंडल के द्वारा ये आयोजन किया गया है। इसमें समाज के सभी युवा, बालिकाएं, महिलाएं व बुजुर्ग सभी शामिल हुए है व उत्साह के साथ अपनी श्रम सेवाएं दे रहें है। आयोजन में आर्थिक सहयोग सैन समाज का रहा व अन्य समाज के भी उत्साहित युवाओं ने सेवा में हाथ बंटाया। विशाल कन्या भोज आयोजन की चर्चा गांव भर में हो रही है।




