May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-05 at 21.01.25

राज्य स्तरीय क्रिकेट में बालिका टीम पहुंची फाइनल में,
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालोतरा के पंचपदरा में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम ने रविवार को फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने रोमांचक मैच खेलते हुए जयपुर को हराया। जिला शिक्षा खेल अधिकारी अनिल बोड़ा ने ये जानकारी देते हुए शानदार प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई दी। दलाधिपति सुरेश कुमार, दल नायक सांवरमल डेलू, दल प्रभारी क्षिप्रा धाभाई, प्रशिक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि जयपुर टीम ने पहले खेलते हुए 15 ओवर में 77 रन बनाए, जवाबी खेल में बीकानेर टीम ने 14 ओवर खेलकर  77 रन बनाकर विजय हासिल की। बीकानेर टीम 5 विकिट से विजय रही। इस दौरान रणवीरसिंह, अणदाराम पूनिया, रामनिवास भूंवाल, सुभाष, रघुवीरसिंह कड़वासरा, रोहिताश, मोनिका, रामचन्द्र (लाईब्रेरीयन) मौजूद रहें। टीम ने मैदान में आतिशबाजी करते हुए फाइनल में प्रवेश की खुशी भी मनाई व एक दूसरे को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर की छात्रा क्रिकेट टीम ने जयपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, आतिशबाजी करते हुए मनाई खुशियां।

खो-खो में 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में बीकानेर ने जीता ब्रॉन्ज, 17 वर्षीय में चौथा स्थान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बूंदी में आयोजित राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में 19 वर्षीय छात्रा टीम बीकानेर तीसरे स्थान पर रही है। टीम कैप्टन गायत्री खिलेरी सहित श्रीडूंगरगढ़ के लखासर से पांच व देराजसर की एक छात्रा खिलाड़ी जिले की टीम में शामिल है। टीम ने सेमीफाइनल मैच में हनुमानगढ़ की टीम से हार गई। ब्रांन्ज के लिए सीकर जिले से कांटे की टक्कर में मैच जीत लिया। दल प्रभारी इंद्राज खिलेरी ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में बीकानेर की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य अन्नाराम ने बालिकाओं को राज्य स्तर खेलने की बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर खो खो 19 वर्षीय छात्रा वर्ग ने जीता ब्रॉन्ज मैडल।