May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-05 at 21.39.44

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में उत्साह के साथ पथ संचलन के आयोजन हो रहें है। रविवार को क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवो के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया। मंडल एंव बस्ती अनुसार सेरूणा मंडल, जाखासर मंडल व लिखमादेसर मंडल के विजयदशमी उत्सव एंव संचलन के आयोजन संपन्न हुए। सेरूणा में आयोजित उत्सव में सेरूणा, झंझेऊ, जोधासर, नारसीसर के स्वयंसेवक व जाखासर में आयोजित उत्सव में जाखासर नया, जाखासर पुराना, कल्याणसर नया, कल्याणसर पुराना, कुनपालसर, राणासर के स्वयंसेवक तथा लिखमादेसर में आयोजित कार्यक्रम में लिखमादेसर, कुंतासर, रैवाड़ा, धीरदेसर चोटियान के स्वयं सेवक शामिल हुए। तीनों स्थानों पर शाखा लगाई व शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बौद्धिककर्ताओं ने संघ के क्रमिक विकास, संघ कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न अवसरों पर स्वप्रेरणा से किए गए सेवा कार्यों, विचार परिवार के संगठनों की विकास यात्रा का वर्णन किया गया। साथ ही पंच प्रण एवम् शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। सेरूणा में श्रीडूंगरगढ़ खंड व्यवस्था प्रमुख अनिल सोनी, लिखमादेसर में त्रिखंड प्रचारक सुरेश कुमार एवं जाखासर पुराना में बीकानेर विभाग कार्यवाह प्रदीप कुमार बौद्धिक कर्ता के रूप में उपस्थित रहें। लिखमादेसर ग्राम में कार्यक्रम की अध्यक्षता संत सोमनाथजी महाराज ने की एवम् स्वयंसेवकों को आशीर्वाद दिया। पथ संचलन का भी जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। सैंकड़ो की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर में आयोजित हुई शाखा में शामिल हुए स्वंय सेवक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में आयोजित शाखा में शस्त्र पूजन के साथ संपन्न हुआ पथ संचलन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में आयोजित हुआ पथ संचलन, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा के साथ किया स्वागत।