






12 साल की बालिका ने भूल से कीटनाशक की ग्लास से पी लिया पानी, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 12 साल की एक बालिका ने भूल से कीटनाशक की ग्लास से पानी पी लिया और आठ दिन बाद ईलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के गांव सुरणाना की रोही में पूनमचंद मेघवाल अपने खेत में 28 सितंबर को मोठ की फसल में कीटनाशक का काम कर रहा था। उसकी पुत्री 12 वर्षीय निर्जला ने भूल से कीटनाशक के ग्लास से पानी पी लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां ईलाज के दौरान बालिका ने आठवें दिन रविवार को दम तोड़ दिया। मृतक बालिका के चाचा भोमाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच थानाधिकारी गणेश कुमार करेंगे।
फांसी का फंदा लगाकर एक व्यक्ति ने अपनी जीवनलीला समाप्त की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चंद्रप्रकाश सोलंकी ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि सूरतगढ़ निवासी व हाल गंगाशहर निवासी उसके पिता प्रेम पुत्र किशनलाल सोलंकी ने शनिवार रात करीब 12 बजे फांसी का फंदा लगा लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया व मामले की जांच हैड कांस्टेबल सवाईसिंह करेंगे।




