






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2025। सोमवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर आड़सर बास के श्रीसैन जी मंदिर भजन कीर्तन के बाद खीर का भोग लगाकर पूजा आरती का आयोजन होगा। पुजारी प्रकाश शर्मा ने बताया भोग की खीर का वितरण किया जाएगा। सैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने बताया कि समाज के उत्साहित युवा उत्सव की तैयारियों में जुटे है। वहीं आड़सर बास के ठाकुरजी मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति शरद पूर्णिमा के अवसर पर आज रात 9 से 12 बजे तक भजन कीर्तन का आयोजन होगा। बाबा को खीर का भोग लगाया जाएगा और पूजा आरती का आयोजन होगा। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति प्रांगण में आज शाम भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें भागीरथ ओझा मास्टर देवीलाल मदनलाल जोशी अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। प्राय: सभी हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ बाबा का श्रृंगार किया गया है। हनुमान धोरा के प्रसिद्ध मंदिर में आज जागरण का आयोजन होगा व खीर का महाप्रसाद भी भोग लगाया जाएगा। नेशनल हाइवे पर स्थित खाखी धोरा के हनुमानजी मंदिर में शाम को विशेष ज्योत आरती का आयोजन होगा। सुंदरकांड व जागरण का आयोजन संपन्न होगा। यहां खीर का भोग लगाया जाएगा व प्रसाद वितरण किया जाएगा। बता देवें अंचल के गांव पूनरासर में बाबा के मंदिर में दो दिवसीय मेला आज प्रारंभ हो गया है। मंगलवार को मेला संपन्न होगा। बड़ी संख्या में जातरू पैदल बाबा के दर्शन करने पहुंचेगे। गांव सूडसर के प्राचीन ईच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में भी दो दिवसीय मेले का आयोजन आज विशेष ज्योत आरती के साथ प्रारंभ हो गया है। कल मेला संपन्न होगा व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शनार्थ पहुंच रहें है। कालू बास में पूनरासर बालाजी मंदिर, कोस धोरा हनुमान मंदिर, आड़सर बास के दास हनुमानजी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भी शरद पूर्णिमा के उत्सव होंगे और विशेष रूप से आयोजन संपन्न होंगे। सभी हनुमान मंदिर फुलों से बाबा के मंदिर की सजावट की गई है।मंदिरों की सजावट की गई है।







