






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2025। विश्वस्तरीय सुरक्षा मानकों पर बनी सुपर स्टाईलिश टाटा नेक्सॉन सितम्बर माह में देश की नम्बर वन एसयूवी कार बन गई है। लगातार तीन वर्षों से अपनी बिक्री लगातार बढ़ोतरी देने वाली नेक्सॉन ने सितम्बर 2025 में सभी रिकार्ड तोड़ते हुए देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयुवी का खिताब प्राप्त कर लिया है। टाटा नेक्सॉन ने मारूति सुजुकी, महिन्द्रां एंड महिन्द्रां, हुंडई मोटर इंडिया के सभी मॉडलों को पछाड़ दिया है। इस कॉम्पेक्ट एसयूवी की अकेले सितम्बर माह में 22,573 यूनिट बिकी है, जो देश की सभी कारों में सबसे ज्यादा एवं टाटा पैसेंजर व्हीकल की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है। विदित रहे कि नेक्सॉन भारतीय बाज़ार में वर्षों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह लगातार तीन वर्षों तक सबसे ज़्यादा बिकने वाली SUV रही, वित्त वर्ष 2022 में इसकी 1.24 लाख यूनिट, वित्त वर्ष 2023 में 1.72 लाख यूनिट और वित्त वर्ष 2024 में 1.71 लाख यूनिट बिकीं। वित्त वर्ष 2025 में बिक्री थोड़ी कम होकर 1.63 लाख यूनिट रह गई, लेकिन अभी चालू 2025 वित्तीय वर्ष में इस मॉडल अभी तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही अप्रैल से सितंबर के बीच, इसकी लगभग 90,000 यूनिट बिक चुकी हैं।
प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला
नेक्सॉन भारत के सबसे व्यस्त एसयूवी सेगमेंट में से एक में प्रतिस्पर्धा करती है। इसके मुख्य प्रतिद्वंद्वी मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 3XO, किआ सोनेट और स्कोडा काइलैक हैं। लेकिन अपनी कीमत, सुरक्षा रेटिंग, ईंधन विकल्पों और समय पर जीएसटी कटौती की बदौलत, यह सितंबर में बढ़त हासिल करने में कामयाब रही।
एडवांस बुकिंग पर ही दीपावली-धनतेरस पर होगी डिलेवरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में टाटा की नई शुरूआत हो चुकी है एवं नेशनल हाईवे पर पूर्व विधायक किशनाराम नाई की बाड़ी में आशीष पेट्रोल पंप के पास इसका भव्य शो-रूम स्थित है। टाटा श्रीडूंगरगढ़ शो-रूम के गोविंद सारस्वत ने बताया कि नेक्सॉन के लिए क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह है एवं स्थिति यह है कि एडवांस बुकिंग पर ही दीपावली एवं धनतेरस पर डिलेवरी संभव हो सकेगी। सारस्वत ने क्षेत्रवासियों से कोई भी गाड़ी खरीदने से पहले अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बार टाटा शो-रूम विजिट करने की अपील की है।
सर्वाधिक सुरक्षा, सर्वाधिक ऐवरेज, सभी वैरियंट में उपलब्ध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाटा नेक्सॉन देशवासियों की पहली पसंद बनने का कारण इसकी सर्वाधिक सुरक्षा, सर्वाधिक एवरेज एवं सभी वैरियंट में उपलब्धता है। सारस्वत ने बताया कि टाटा द्वारा नेक्सॉन में डीजल, पेट्रोल, इलेक्ट्रीक एवं सीएनजी सभी वैरियंट दिए गए है। साथ ही डीजल में 25 से 30 किलोमीटर प्रति लीटर का एवरेज, पेट्रोल में 15 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर एवं ईवी में 45 किलोवॉट बैटरी में 360 से 380 किलोमीटर प्रति चार्ज का एवरेज दे रही है। सड़क पर सुरक्षित यात्रा के साथ साथ टाटा नेक्सॉन अपने सैगमेंट में सबसे किफायती यात्रा हो रही है।



