






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2025। लोकदेवता वीर बिग्गाजी महाराज की धड़ देवली गांव बिग्गा दर्शन करने गई एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की कंठी कहीं खो गई है। गांव ठुकरियासर निवासी सुखी देवी पत्नी रूघाराम जाखड़ शनिवार को वीर बिग्गाजी के दर्शन करने मंदिर पहुंची। वहीं मेले में कहीं उनके गले से सोने की कंठी गिर कर खो गई। उनकी कंठी खो जाने की सूचना मेले में अलाउंस भी करवाई गई परंतु कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने किसी को कहीं कंठी मिले तो 6377687416 पर राकेश जाखड़ से संपर्क कर मदद की अपील की है।



