






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मंगलवार शाम को जुआरियों के खिलाफ एक कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को पकड़ा व नगदी व ताश पत्ते बरामद किए। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी के निर्देशन में हैड कांस्टेबल संदीप कुमार की अगुवाई में पुलिस दल ने गांव मोमासर में जुआ खेलते जुआरियों की धरपकड़ की। पुलिस ने हंसराज मेघवाल, मोहनलाल जाट, रामूराम जाट, प्रभुराम जाट, नंदराम जाट, सोहनलाल जाट, हड़मान सिंह राजपूत, गोपालराम व दुलाराम जाट को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों से 52 पत्ते व 5840 रूपए जब्त किए। मामले की जांच हैड कांस्टेबल देवाराम करेंगे।



