






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2025। दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा के 30 प्रतिभागियों के बीच धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितीश मेहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मेहरा ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के हिंदी माह के तहत मंगलाचरण, स्वरचित, भक्ति गीत गायन व कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें नितीश ने “एक राधा एक मीरा..” भक्ति गीत का गायन किया। जिसमें निर्णायकों ने उन्हें प्रथम स्थान पर चुना। केंद्र के सदस्य सचिव डॉ सच्चिदानंद जोशी ने मेहरा को प्रशस्ति पत्र व नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में केंद्र की निदेशक प्रशासन डॉ प्रियंका मिश्रा, राजभाषा प्रभाग के प्रभारी प्रा अरूण भारद्वाज, जनपद संपदा विभागाध्यक्ष प्रो.के. अनिल कुमार मौजूद रहें। इस दौरान कार्यक्रम में अनेक प्रतिभागी व केंद्र सरकार के कार्मिक शामिल रहें।




