May 21, 2026
2023-specil

याद किया महर्षि वाल्मीकि को, विहिप बैठक में दी आगामी कार्यक्रम की सूचना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2025। सोमवार को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद व सहयोगी संगठनों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्कृत रामायण के रचयिता के रूप में महर्षि वाल्मीकि को याद किया गया और महर्षि के जीवन से सत्य तथा कर्तव्य के प्रति निष्ठा की प्रेरणा लेने की बात वक्ताओं द्वारा कही गई। नागरिक विकास परिषद भवन में आयोजित बैठक में अतिथि के रूप में प्रांतीय मंत्री परमेश्वर जोशी शामिल हुए। प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया द्वारा सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया गया। प्रांतीय मंत्री द्वारा गत कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूप रेखा तय कर दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में विहिप संरक्षक भंवरलाल दुगड़, जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत सैनी, श्यामसुंदर जोशी, नगर मंत्री मनीष नौलखा, पूर्णमल स्वामी, भीखाराम सुथार, मुकेश प्रजापत, फतेहसिंह सुथार, शुभम बोथरा, महेंद्र राजपूत, पवन व्यास, मोहित बोरड, मीनाक्षी डागा, मीना मोरवानी, प्रेक्षा पुगलिया, संतोष नाई, यशोदा सिद्ध, कुसुम प्रजापत सहित बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी सदस्य शामिल हुई। बैठक का संचालन प्रखंड मंत्री दीपक सेठिया ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप व सहयोगी संगठनों की बैठक हुई सोमवार शाम को, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई।

हाइवे पर गायों को कुचलने वाले चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग, बजरंग दल ने दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को बजरंग दल श्रीडूंगरगढ़ के बैनर तले युवा कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर बीती रात सेरूणा में पांच गायों को कुचलने वाले दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सदस्यों ले घटना पर रोष जताया। बजरंग दल प्रखंड सयोजक महेंद्र राजपूत ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार सड़कों पर गौवंश को कुचले जाने की घटनाएं हो रही है जिससे हिंदू समाज में रोष है। प्रशासन ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इस दौरान पवन व्यास, मोहित बोरड, ओमसिंह राजपुरोहित, योगेश सारस्वत, सौरभ, करण जाड़ीवाल, मनीष गिरी, ओमपाल सिंह जोधासर, विष्णु नाई, किशन पूरी, गोविंद माली, गोपी मेघवाल, शुभम बोथरा, अनिल जाड़ीवाल, गौरव आदि मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात सेरूणा में हुई दुर्घटना के बारे में बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को दिया ज्ञापन।