






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2025। आमजन के लिए जरूरी खबर उपखंड कार्यालय से आई है। प्रतिमाह के दूसरे गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई का आज पंचायत समिति सभागार में आयोजन होना था। परंतु जनसुनवाई का ये आयोजन स्थगित हो गया है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त शासन सचिव हर्ष सावनसुखा ने देर रात पत्र जारी कर ग्रामीण सेवा शिविर के आयोजनों के चलते जनसुनवाई स्थगित करने का आदेश जारी किया है।



