May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-11 at 21.09.36

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2025। शनिवार को अंचल में सुरजनसर गांव, नौसरिया मिंगसरिया व श्रीडूंगरगढ़ में बिग्गाबास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन व शस्त्र पूजन के आयोजन हुए। सभी स्थानों पर शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुए। बौद्धिककर्ताओं ने संघ के क्रमिक विकास, संघर्ष एवं स्वीकार्यता के कालखंड,  संघ कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न अवसरों पर स्वप्रेरणा से किए गए सेवा कार्य, विचार परिवार के संगठनों की विकास यात्रा का वर्णन किया। साथ ही पंच प्रण एवम् शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। कस्बे के बिग्गाबास बस्ती में राजस्थान क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल बाबाजी, सुरजनसर गांव में जोधपुर प्रांत महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य प्रमुख हरिकिशन काकड़ एवं नौसरिया मिंगसरिया में श्रीडूंगरगढ़ खंड के सह खंड कार्यवाह राजू शर्मा बौद्धिककर्ता के रूप में उपस्थित रहें। सुरजनसर ग्राम में कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में लालचंद एवं मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश उपस्थित रहें। नौसरिया मिंगसरिया में लक्ष्मणराम ढाका ने अध्यक्षता की। उत्सव में स्वयंसेवकों के साथ साथ अच्छी संख्या में अनेक लोग भी शामिल हुए। पथ संचलन का भी जगह -जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ बिग्गाबास में हुआ आयोजन, शामिल हुए अनेक स्वंय सेवक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल बाबाजी ने किया भारत माता का पूजन कर किया शस्त्र पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मिंगसरिया में निकाला पथ संचलन, भारत माता के जयकारों के साथ पुष्पवर्षा से किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में आयोजित कार्यक्रम में अनेक ग्रामीण भी शामिल हुए व शाखा दर्शन किए।