






कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष महबूब दीवान चोपदार आज बीकानेर दौरे पर रहें। उनके जयपुर से बीकानेर जाने के दौरान श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साह के साथ स्वागत किया। घुमचक्कर के पास एक होटल पर युवा नेता गोल्डन तंवर की अगुवाई में फुलमाला से स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती व क्षेत्रिय राजनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान राजू खां, अकरम कुरैशी, आज़म खोखर, जब्बार सोलंकी, आसिफ़ खोखर, तौफ़ीक राईन, रियाज, सोयल, धनराज, राजू तेजी, किशन, अल्ताफ़, जुनैद खोखर मौजूद रहें।

माया ने दौड़ में हासिल किया सिल्वर और ब्रॉन्ज, राज्य स्तर के लिए हुआ सलेक्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर की बेटी माया पुत्री पवनकुमार ज्याणी ने जिला स्तरीय 14 वर्षीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता में एक सिल्वर व एक ब्रॉन्ज हासिल किया है। बीकानेर में आयोजित 400 मीटर दौड़ व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में जिले भर के एथलेक्टिस शामिल हुए। वहीं माया ने 400 मीटर में सिल्वर व 200 मीटर में ब्रॉन्ज जीता। माया का स्टेट लेवल के लिए सलेक्शन भी हुआ है। परिजनों व ग्रामीणों ने जिला स्तर पर प्राप्त की इस विजय के लिए बधाई देते हुए बालिका को राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।

पुलिस सहायता संगठन में बीकानेर जिले का दायित्व मिला उस्मान को, करेंगे निर्बलों की सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस सहायता संगठन हनुमानगढ़ द्वारा बीकानेर जिले के जिला सचिव पद पर श्रीडूंगरगढ़ के उस्मान चूनगर को नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लालचंद धांधल तथा हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष रिकी गर्ग द्वारा नियुक्ति देते हुए संगठन के उद्देश्यों के अनुसार गरीबों, महिलाओं एवं निर्बलों को सुरक्षा प्रदान करने, समाज में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के सेवा प्रयास करने की बात कही। नवनियुक्त जिला सचिव उस्मान चूनगर ने संगठन की नीतियों और नियमों के अनुसार कार्य करने की बात कही।





