






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2025। क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की मोठ की फसल निकालने के दौरान अचानक बेहोश होने से मौत हो गई। सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव जोधासर की रोही में 25 वर्षीय रामेश्वरराम पुत्र फुसाराम मेघवाल शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मोठ की फसल निकाल रहा था। अचानक वह बेहोश हो गया और परिजन उसे बीकानेर पीबीएम लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवा पुत्र की मौत से किसान परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई मनोज कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने मर्ग दर्ज कर हैड कांस्टेबल महेश कुमार ने शव परिजनों को सौंपा।




