May 21, 2026
2023-specils0d

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2025। सोमवार को जयपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ थाने में देखा गया। जयुपर में आज शाह ने आपराधिक कानूनों पर आधारित एक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। एफएसएल के लिए वाहनों और महिला सुरक्षा संबंधी पेट्रोलिंग के लिए स्कूटियों और मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाई। वहीं मुख्य रूप से उन्होंने 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरूआत की। इस योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से 33 हजार व राज्य सरकार की ओर से 17 हजार रूपए की सब्सिडी दी जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ थाने में आयोजित कार्यक्रम में सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी, एसआई मोहनलाल सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। सीओ पारीक व थानाधिकारी स्वामी ने कार्यक्रम के बाद सीएलजी सदस्यों को अपराधों के प्रति जागरूकता अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आधुनिकता के साथ अपराधों की प्रकृति भी बदल रही है, ऐसे में जागरूकता व सतर्क रहना अपराधों में कमी ला सकेगा। उन्होंने नए कानूनों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नए कानूनों पर बनाई गई बुकलेट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सत्यनारायण तावणियां रीड़ी, एडवोकेट श्यामसुदंर आर्य, सरपंच रामचंद्र चोटिया, रतनसिंह केऊ, पार्षद विक्रमसिंह, राज सर, आनंद जोशी, रज्जाक बेहलिम, आसिफ बेहलिम, सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी सदस्य, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।