






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत देशभर में पथ संचलन व विजयदशमी उत्सवों के आयोजन हो रहें है। स्वयंसेवक परिवारों में उत्साह का माहौल छाया है। रविवार सुबह कालूबास में पथ संचलन व उत्सव का आयोजन संपन्न हुआ। स्वयंसेवक सीताराम आसोपा अपने पुत्र योगेश व पौत्र राघव आसोपा के साथ संचलन में शामिल हुए। शताब्दी वर्ष में बड़ी संख्या में युवा संघ से जुड़ रहें है और उत्सव में भागीदारी निभा रहें है। कालूबास के मुख्य मार्गों से होकर संचलन गुजरा तो नागरिकों ने पुष्पवर्षा व भारत माता के जयकारों के साथ संचलन का स्वागत किया। शस्त्र पूजन में कालूबास बस्ती के अनेक लोग व मातृशक्ति शामिल हुए।
मोमासर खंड में निकाला पथ संचलन, शामिल हुए स्वयंसेवक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार शाम को मोमासर खंड का उत्सव गांव मोमासर में आयोजित हुआ। यहां पथ संचलन भोमियाजी मंदिर से रवाना हुआ व हनुमान धोरा, पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवालय बास होते हुए भोमिया जी मंदिर परिसर में पूर्ण हुआ। मार्ग में तेरापंथ भवन में साध्वी प्रमिला कुमारी की उपस्थिति रही व साध्वियों ने मंगलकामना की। संचलन के पश्चात विजयदशमी उत्सव के साथ शस्त्र पूजन किया गया। विभाग कार्यवाह प्रदीप कुमार, खण्ड चालक शिवराज सिंह राजपुरोहित, व मुख्य अतिथि अशोक पटावरी उत्सव में शामिल हुए। मंडल के गांवो से करीब 200 स्वयंसेवको ने संचलन में भाग लिया। विभाग कार्यवाह प्रदीप कुमार ने संघ के कार्य, उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा। वरिष्ठ स्वयंसेवक धनराज नाई, मदनलाल सोनी, उप सरपंच जुगराज संचेती, व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोज संचेती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्सव में भाग लिया।







