






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2025। कल मंगलवार सुबह उपजिला अस्पताल में दिव्यांगजनों के नि:शक्तता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके बिहानी ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपजिला चिकित्सालय में हड्डी रोग व आड़सर बास के नेत्र चिकित्सालय में नेत्र रोग से से संबंधित नि:शक्तता प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य दिव्ययांगजन नाक, कान, गला व मानसिक रोगी व अन्य प्रकार के दिव्यांग पीबीएम चिकित्सालय, बीकानेर में जाकर अपना प्रमाण पत्र बनवाना होगा। बता देवें पीबीएम बीकानेर के पीछे शास्त्री नगर रोड पर पीएमआर हॉस्पीटल बीकानेर में 15 अक्टूबर व 16 अक्टूबर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दिव्यांगो के लिए शिविर का आयोजन होगा जिसमें वंचितों के कार्ड बन सकेंगे। आप सभी पाठक गण दिव्यांग जनों तक ये सूचना जरूर पहुंचा कर उनकी मदद करें, जिससे वंचितों के प्रमाण पत्र बन सकें।




