May 21, 2026
2023-specilssss

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2025। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर में आगामी 18 अक्टूबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर की तैयारियां शुरू हो गई है। ग्रामीणों द्वारा शंकरलाल ज्याणी की स्मृति में उनकी तृतीय पुण्यतिथि पर गांव के राउमावि में शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का स्लोगन “वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण- अमूल्य है।” रखते हुए रक्तदान व समय के महत्व के विचार का जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में रक्तदान के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने के लिए आयोजकों में शामिल युवा टीम द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है।