May 21, 2026
2023-specilssss

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2025। सभी प्रवासी परिवार एकजुट हो और परदेस में एक दूसरे साथी व सहयोगी बनकर रहें। इसी उद्देश्य से सभी परिवारों को साथ लेकर दीपावली प्रीति सम्मेलन का आयोजन कोलकाता के मायरा बैंक्वेट में आगामी 17 अक्टूबर को किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ नागरिक संघ, कोलकाता के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन की बागडोर नवगठित श्रीडूंगरगढ़ महिला मंच द्वारा संभाली जाएगी। संघ अध्यक्ष जतन पारख व मंत्री महावीर सोनी ने सभी परिवारों से गांव की खुशबू, गांव के अपनेपन की मिठास का आनंद लेने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के संयोजक कैलाश बिहाणी व पवन चांडक ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ की सभी प्रवासी परिवार व बहू, बेटियां कार्यक्रम में शामिल हो सकती है। इसके लिए वे बिहाणी से 87774 59272 पर भी संपर्क कर सकती है। सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा व इसमें 56 से अधिक अर्थ सहयोगियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर दी है। सहयोग का क्रम अभी जारी है। बिहानी ने बताया कि ये सामूहिक उत्सव हर एक प्रवासी को दीपोत्सव के पर्व पर अपनेपन से भर दे, ऐसा प्रयास होगा। वहीं बच्चों, युवाओं और महिलाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के लिए महिला मंच की सरोज झंवर, दिव्या बिहानी, प्रीति सिंघी, रेखा गट्टानी, लता चौधरी व अंजू नाढानी ने संपर्क किया जा सकता है। पूरा कार्यक्रम “अपना प्रोग्राम अपने द्वारा” की थीम पर होगा। सभी श्रीडूंगरगढ़ निवासी व कोलकाता प्रवासी परिवारों से सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह संघ पदाधिकारियों ने किया है।